Samachar Seva

Mission Patrkarita

पतंग विक्रेता अजीज भाई गिरफ्तार, चाइनीज मांझे की 07 चरखी जब्‍त

kite seller Aziz Bhai arrested, 7 winch of Chinese manjha seized

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पतंग विक्रेता अजीज भाई गिरफ्तार, चाइनीज मांझे की 07 चरखी जब्‍त, कोतवाली थाना पुलिस ने कोटगेट के पास पतंग विक्रेता अजीज भाई को गिरफ्तार कर उसकी दुकान से 07 चरखी चायनीज मांझा जब्‍त किया है।

प्रशासन और पुलिस की टीम ने अजीज भाई की दुकान को सीज भी किया है। जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी अशोक कुमार बिश्‍नोई ने मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में कोटगेट स्थित दुकान का औचक निरीक्षण किया था।

उपखंड अधिकारी बिश्‍नोई ने बताया कि कोटगेट स्थित अजीज भाई पतंग वाले की दुकान से हेमंत जैन, हनुमान शर्मा और अंकुर शुक्ला ने बोगस ग्राहक बनकर मांझा खरीदा।

इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम ने औचक कार्यवाही करते हुए चाइनीज मांझे की सात चरखी जब्त की।

कार्यवाही के दौरान कोटगेट व कोतवाली थाने का जाब्ता मौजूद रहा। विस्तृत पूछताछ के लिए दुकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा दुकान को सीज कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि कलक्टर के निर्देशानुसार बीकानेर में चाइनीज मांझे के विक्रय, परिवहन और भंडारण पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है।