Samachar Seva

Mission Patrkarita

किशोर सिंह जैविक किसान उत्पादक संघ के अध्यक्ष बने

Kishore Singh becomes president of Organic Farmers Producer Association

बीकानेर, (samacharseva.in)। किशोर सिंह जैविक किसान उत्पादक संघ के अध्यक्ष बने, किशोर सिंह बीदावत को भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

संघ की कार्यकारिणी में श्यामलाल अग्रवाल (महासचिव), बजरंगलाल भांभू (कोषाध्यक्ष), ओशो जिज्ञासु सिद्ध (उपाध्यक्ष), डॉ सुखराम बिश्नोई (उपाध्यक्ष), प्रियंका सिहाग (संगठन मंत्री), भगत नाथ (संगठन मंत्री), मोहन लाल प्रजापत (संयुक्त सचिव), कन्हैयालाल गर्ग (प्रचार मंत्री), रविकांत विश्नोई तथा भंवरलाल (सदस्य) बनाये गए हैं। संघ के संस्थापक डॉ अतुल गुप्ता के निदेशानुसार संघ के महासचिव सुनील सुशीला शर्मा ने बीकानेर जिला इकाई की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ये इकाई जैविक खेती के प्रचार प्रसार एवं जैविक खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण व अन्य जानकारियों  देगी।