बीकानेर, (समाचार सेवा)। गणतंत्र दिवस पर किशोर मंडल ने बच्चों को बांटी मिठाई, किशोर मण्डल गंगाशहर ने 73वे गणतंत्रा दिवस पर शहर की कच्ची बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों को मिठाई वितरित की।
इस अवसर पर बच्चों ने जय हिंद, भारत माता की जय के नारों के साथ किशोर मंडल के सदस्यों के साथ गणतंत्र दिवस की खुशियां बांटी। किशोर मण्डल सहसंयोजक दीपेश बैद ने बताया की यह कार्यक्रम तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विजेंद्र छाजेड़, कुलदीप छाजेड़, धनपत भंसाली, रोहित बैद, ऋषभ लालनी, विनोद जैन, मुदित सेठिया, रौनक चोरड़िया, रौनक बोथरा, चेतन्य रांका, जयंत चौपड़ा,यश समसुखा, प्रधुमन गोलछा,युवराज डागा, निखिल अरोरा, मुदित ललवानी आदि उपस्थित रहे।


