Loading Now

updates

एमजीएसयू में खुशी व जाह्नवी चुनी गई मिस फ्रेशर

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।     महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय एमजीएसयू बीकानेर की इतिहास विभाग की फ्रेशर पार्टी में फर्स्ट सेमेस्टर से छात्रा खुशी को तथा सेकंड सेमेस्टर से  जाह्नवी को मिस फ्रेशर चुना गया।

विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि फर्स्ट सेमेस्टर से छात्र भव्य को तथा सेकंड सेमेस्टर से मनीष को मिस्टर फ्रेशर का खिताब दिया गया। पार्टी में डांस और रैंप वॉक में विद्यार्थियों ने जलवा बिखेरा। सीनियर विद्यार्थियों ने रोली कुमकुम के साथ नए विद्यार्थियों का स्‍वागत, अभिनंदन किया। सर्वप्रथम विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पार्टी का शुभारंभ किया गया। फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने पारंपरिक और मॉडर्न दोनों ही स्टाइल्स में प्रस्तुतियों दी।

सीनियर्स द्वारा फ्रेशर्स को कई तरह के खेल खिलाए गए जिनके विजेताओं को बाद में मंच से सम्मानित किया गया।विवि के खचाखच भरे ऑडिटोरियम में विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा द्वारा रैंप वॉक के विजेताओं के नाम की घोषणा की। फ्रेशर पार्टी में मंच संचालन मनीष बाबेल ने किया। आयोजन में अतिथि शिक्षक डॉ. मुकेश हर्ष, डॉ. रितेश व्यास, डॉ. गोपाल व्यास, रिंकू जोशी, खुशाल पुरोहित, जसप्रीत सिंह, तुलछाराम का सहयोग रहा।

 

Share this content:

You May Have Missed