Loading Now

updates

खेत में घुसाई बकरियां, निकाला तो पीटा

bakari

बीकानेर, (samacharseva.in) खेत में घुसाई बकरियां, निकाला तो पीटा, कोलायत थाना पुलिस ने भाणेका गांव के एक खेत में जबरन बकरियां घुसाने तथा खेत मालिक दवारा बकरियों निकालने पर उसे पीटने के आरोप में क्षेत्र निवासी अन्‍नाराम, अन्‍नाराम की पत्‍नी, अन्‍नाराम के दो बेटों, दो बेटियों, मामराज व जमना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हरियाणा मूल के हॉल भाणेका गांव में रेलवे गेट 26 के निवासी परिवादी भाणेका गांव निवासी मनीष गर्जुन पुत्र हाकम सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मंगलवार सुबह 8 बजे उसके खेत में बकरियों को घुसा दिया।

जब वह ब‍करियां खेत से निकालने गया तो सभी आरोपियों ने उसकी पिटाई की। हैड कांस्‍टेबल धर्मेन्‍द ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Share this content:

You May Have Missed