Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर सीमा क्षेत्र में खरबारा-देवासर सड़क का हुआ लोकार्पण

Kharbara-Dewasar road was inaugurated in Bikaner border area

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर सीमा क्षेत्र में खरबारा-देवासर सड़क का हुआ लोकार्पण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को छत्तरगढ़ तहसील के खरबारा में खरबारा-देवासर चेतक परियोजना की सड़क का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। यह सड़क सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित की गई है, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सुगम यातायात की सुविधा प्रदान करना है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का सम्पूर्ण विकास करके आमजन का जीवन सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने भी विचार रखे। समारोह में पूर्व विधायक बलवीर लूथरा, हरिकिशन जोशी, ब्रह्मदेव चोटिया, गिरधारी धतरवाल, सुरेंद्र सिंह, राजू राईका, इंद्राज बेनीवाल, फैयाज हुसैन, बलवंत बिजारनिया, राजकुमार जाखड़, धर्मपाल माली, सोहन सिंह मौजूद रहे।