Samachar Seva

Mission Patrkarita

चाबियां बनाने वाले निकले बाइक चोर, तीन गिरफ्तार

Key makers turned out to be bike thieves, three arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) चाबी बनाने वाले निकले बाइक चोर, तीन गिरफ्तार, जसरासर थाना पुलिस ने तीन बाइक चोर शेर सिंह, नेपाल सिंह व गुरवीर सिंह उर्फ राहुल सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी दिन में तालों की चाबियां बनाने का काम करते हैं व राज में बाइक चोरी करते थे।

थानाधिकारी संदीप कुमार के अनुसार आरोपियों के खिलाफ नकबजनी के भी अनेक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए लोगों में एमपी में उमरटी क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय शेर सिंह सिकलीगर पुत्र लीवर सिंह, गुजरात में दैत्‍य नगर निवासी 34 वर्षीय नेपाल सिंह सिकलीगर पुत्र सरदार सिंह व सूरत निवासी 32 वर्षीय गुरवीरसिंह उर्फ राहुल सिंह पुत्र धीरसिंह चौहान शामिल है।

प्रशांत सोनी ने दर्ज कराया मामला

पुलिस को 19 सितंबर को जसरासर निवासी प्रशांत सोनी ने बताया कि 12 सितंबर को शाम पांच बजे उसके घर के आगे खड़ी होंडा बाइक अज्ञात चोर ले गया। मामले की जांच एएसआई रामावतार को सौंपी गई। शुक्रवार 4 अक्‍टूबर को आरोपी पकड़े गए। आरोपियों के खिलाफ चुरू में भी नकबजनी के मुकदमें दर्ज हैं।  आरोपीगण तालों की चाबियां बनाने का बहाना बना कर दिन में घूम घूम कर सुनें घरों व मोहल्लों की रेकी करते है, फिर रात्रि में मौका पाकर चोरियों को अंजाम देते हैं।