Samachar Seva

Mission Patrkarita

मंदबुद्धि महिला से दुष्‍कर्म करने का आरोपी केसर सिंह गिरफ्तार

Kesar Singh arrested for raping a retarded woman

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मंदबुद्धि महिला से दुष्‍कर्म करने का आरोपी केसर सिंह गिरफ्तार, बीछवाल थाना पुलिस ने एक दलित मंदबुद्धि विवाहिता को टैक्‍सी में दूर खोड में ले जाकर बलात्‍कार करने के आरोपी नगासर निवासी केसर सिंह को मंगलवार की शाम को गांव नगासर से गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी केसर सिंह को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले की जांच सीओ एसस एसटी द्वारा की जा रही है। जानकारी में रहे कि इस मामले में पीडिता के देवर ने गुरुवार 27 मई की दोपहर को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरापी केसर सिह बुधवार 26 मई की रात को 9.30 बजे पैमासर रोड के किनारे उसकी भाभी को अपनी टैक्‍सी में बिठाकर खोड में ले गया।

आरोपी ने गांव से दूर खोड में ले जाकर उसकी भाभी से जबरदस्‍ती दुष्‍कर्म किया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी व एससी एसटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर तत्‍काल जांच शुरू कर दी गई थी।