Samachar Seva

Mission Patrkarita

भारत माता की जय के नारे लगते रहे, पीएम मोदी हाथ बांधे बैठे बतियाते रहे

modi

भारत माता की जय के नारे लगते रहे, पीएम मोदी हाथ बांधे बैठे बतियाते रहे

बीकानेर, (समाचार सेवा)। अलवर में भारत माता की जय के नारे लगते रहे और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हाथ बांधे एक नेता से बतियाते रहे।

बकौल अमित शाह भारत माता की जय के नारे के दौरान किसी का हाथ नीचे नहीं रहता मगर पीएम मोदी ने अपने स्‍वागत में लगे इन नारों पर जरा भी गौर नहीं किया।

मुख्‍यमंत्री वसुन्‍धरा राजे ने भी भारत माता की जयकार के नारे पर हाथ खडे किए और जयकारा लगाया। जबकि अपने भाषण में पीएम ने भारत माता की जय के एक वायरल वीडियो को लेकर बीकानेर के कांग्रेसी नेता बीडी कल्‍ला का बिना नाम लिये कोसा।

योगी आदित्यनाथ सोमवार को श्रीडूँगरगढ़ में

बीकानेर, (समाचार सेवा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ 26 नवंबर सोमवार को बीकानेर जिले के श्री डूँगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र मे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे

श्री डूँगरगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत के पक्ष मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में यह जनसभा आयोजित होगी मीडिया प्रभारी प्रहलाद जोशी ने बताया की इस जनसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे

मीडिया प्रभारी प्रहलाद जोशी ने जानकारी देते हुए कहा की योगी आदित्यनाथ करीब 1 घंटा श्री डूँगरगढ़ में रहेंगे उन्होंने बताया की योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर श्री डूँगरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के साथ स्थानीय जन समूह के साथ कार्यकर्ताओं में खास उत्साह है