बीकानेर, (समाचार सेवा)। डॉ. बी. डी. कल्ला ने महानंद तलाई में किया नए ट्यूबवैल का शिलान्यास, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने शुक्रवार को बीकानेर में महानंद तलाई स्थित नए ट्यूबवैल के शिलान्यास मुख्य अतिथि के रूप में किया।
उन्होंने बताया कि इस टयूबवैल पर 25 लाख से अधिक रुपए खर्च होंगे तथा महानंद तलाई के आसपास रहने वाले 20 हजार से अधिक व्यक्तियों को गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

समारोह में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि महानंद जी तलाई में ट्यूबवैल का निर्माण 4 दिन पूरा करते हुए अगले 10 दिनों में पानी की आपूर्ति इस ट्यूबवेल के माध्यम से प्रारंभ हो जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस ट्यूबवेल 25 लाख 80 हजार रुपए विभाग द्वारा खर्च किए जाएंगे।

डॉ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर में अगले 10 दिन में एक और ट्यूबवैल कार्य करना प्रारंभ कर देगा, जिससे एक बड़ी आबादी को पीने का पानी और अधिक मात्रा में मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीकानेर में 13 नए ट्यूबवेल स्वीकृत किए गए हैं। डॉ. कल्ला ने कहा कि जल्द ही बीकाजी की टेकरी के पास, रघुनाथ मंदिर परिसर के पास एक और ट्यूबवेल का निर्माण करवाया जाएगा।



