Samachar Seva

Mission Patrkarita

कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार जानकी नारायण श्रीमाली को  

Art Dungar Kalyani Rajasthani Peak Award to Janaki Narayan Shrimali

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।    रोटेरी क्लब बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा और साहित्य से सबंधित साहित्यकारों को प्रतिवर्ष दिये जाने वाले राज्यस्तरीय पुरस्कार के तहत प्रथम राजस्थानी पुरस्कार 51 हजार रुपये का ‘‘कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार’’ साहित्यकार जानकी नारायण श्रीमाली को घोषित किया गया है।

रोटरी क्लब अध्यक्ष दीनदयाल व्यास ने बताया कि साहित्‍यकार जानकी नारायण श्रीमाली राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति और हिन्दी के जानकार विद्वान हैं। मनमोहन कल्याणी ने बताया कि  राजस्थानी भाषा का ‘‘खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार’’ चूरू के लेखक राजेन्द्र शर्मा ‘मुसाफिर’ की कहानी संग्रह ‘‘सत्त बोल्यां गत्त है’’ को दिया जायेगा। ‘‘ब्रज उर्मि अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार’’ डॉ. सुमन बिस्सा, जोधपुर की कविता की पुस्तक ‘‘अंतस रा सुर सांतरा’’ पुस्तक को घोषित हुआ है।

कल्याणी ने बताया कि ‘‘सुन्दरदेवी-तुलसीदास हर्ष राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार’’ केकड़ी की महिला लेखिका विमला नागला की बाल साहित्य पोथी ‘हेत रो परवानो’ को दिया जायेगा। उन्‍होंने बताया कि रोटरी क्लब बीकानेर के राज्य स्तरीय पुरस्कारों का वितरण समारोह अक्टूबर 2025 को रोटरी क्लब सभागार में होगा।