Samachar Seva

Mission Patrkarita

ईद मिलादुन्नबी पर बीकानेर में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 2022

Juloose-e-Mohammadi 2022 in Bikaner on Eid Miladunnabi

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस–ए–मोहम्मदी 2022, इस्लाम के आखरी पैगंबर हज़रत मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिन पर रविवार 9 अक्‍टूबर को  मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस–ए.मोहम्मदी का आयोजन किया गया।

यह जुलूस रविवार सुबह 7.30 बजे मोहल्ला दमामियान, शीतला गेट से रवाना होकर मोहल्ला छींपान, लालगुफा, गोगागेट, मोहल्ला गुजरान, पुरानी जेल रोड, मोहल्ला भिश्तियान, सब्जी मंडी, कोटगेट, जोशीवाड़ा, दो पीर होते हुए मोहल्ला व्‍यापारियान (कसाई बारी) में जामा मस्जिद के पास पहुंचा।

जुलूस में बड़ी संख्या में मोमीन कौमी एकता के संदेश लिखे बैनर लिए शामिल हुए। शहर भर में जुलूस का हिन्दू-मुस्लिम संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।

मोहल्‍ला व्‍यापारियान में जामा मस्जिद के पास हुई जश्ने महफि ले मिलाद  में वक्‍ताओं ने बताया कि  हज़रत मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मानवता का मार्गदर्शन करने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए अंतिम पैगंबर थे।

मिलाद उन-नबी उनके जीवन और शिक्षाओं को याद करने का समय है। वक्‍ताओं ने कहा कि नबी से बड़ा कोई हमदर्द नहीं, जिसने नबी की राह में जिंदगी बसर की वही दुनिया में कामयाब होगा।