Loading Now

updates

जितेन्द्र सुराणा जैन युवा गौरव अलंकरण से अलंकृत  

jitendr suraana jain yuva gaurav alankaran se alankrt

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जितेन्द्र सुराणा जैन युवा गौरव अलंकरण से अलंकृत, जैन यूथ क्लब ने कोरोनाकाल में 150 से अधिक लोगो के अंतिम संस्कार संपन्‍न करवाने की क्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जितेन्द्र सुराणा को जैन युवा गौरव अलंकरण से अलंकृत किया गया है।

गंगाशहर के डागा गेस्ट हाउस में रविवार को हुए समारोह में जितेन्द्र सुराणा के पिता जेठमल सुराणा, माता कांता देवी सुराणा, धर्मपत्नी विनीता देवी सुराणा का भी सम्‍मान किया गया।

समारोह में संस्था अध्यक्ष सत्येंद्र बैद, सचिव विनीत बांठिया संरक्षक जयचन्दलाल डागा, हँसराज डागा, जैन महासभा के मंत्री सुरेन्द्र जैन, मंत्री सुरेन्द्र बादानी, विशाल गोलछा, नवरत्न कोचर, भजन गायक महेन्द्र कोचर, अमित कोचर,

संगीता सुराणा, सुनिता सुराणा, शांतिविजय सिपाणी, सुरेन्द्र कोचर अभिषेक कोचर, मनीष भण्डावत, पंकज सिंगी, मयंक बांठिया, मनोज खजांची आदि उ‍पस्थित रहे। संचालन उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार सिंगी ने किया।

Share this content:

You May Have Missed