Loading Now

updates

गहना चोर घरेलु नौकर संजय दास आठ माह बाद गिरफ्तार

Jewel thief domestic servant Sanjay Das arrested after eight months

बीकानेर, (समाचार सेवा)। गहना चोर घरेलु नौकर संजय दास आठ माह बाद गिरफ्तार, कोतवाली थाना पुलिस ने ढढढों के चौक के एक घर से गहने चुरा ले जाने के आरोप में बिहारी नौकर संजयदास पुत्र झरीलाल को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपी से अब गहने बरामद किए जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि बीकानेर में ढढढा चौक निवासी राजेन्‍द्र कुमार बुच्‍चा जैन ने गत वर्ष 10 सितंबर 2021 को पुलिस को रिपोर्ट दी थी।

रिपोर्ट में बताया था कि उसका घरेलु नौकर बिहार प्रदेश में सुपौल जिले के थाना राधोपुर गांव रामकिशनपुर निवासी संजयदास पुत्र झरीलाल उसके घर से गहने चुरा कर ले गया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश बिहार जाकर की गई मगर वह चकमा देता रहा। अब उसे पकड लिया गया है।

Share this content:

You May Have Missed