बादल की हत्या की साजिश रचने वाला जरमन सिंह गिरफ्तार

18BKN PH-3

बीकानेर, (समाचार सेवा)बादल की हत्या की साजिश रचने वाला जरमन सिंह गिरफ्तार,बीकानेर पुलिस ने पंजाब की एंटी टेरिरिस्ट स्क्वाड एटीएस की सूचना पर बीकानेर में पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्‍या की साजिश रचने वाले एक आरोपी जरमन सिंह को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस के अनुसार आरोपी जरमन सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश में मुख्य आरोपी है।

बीकानेर पुलिस ने आरोपी जरमन सिंह को जिले की कोलायत तहसील के श्रीकोलायत शहर स्थित गुरुदवारे से पकडा है। आरोपी के साथ  रह रहे पांच अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीकानेर रेंज के आईजी दिनेश एमएन को मिली सूचना के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा के निर्देश पर बीछवाल थाना प्रभारी भवानीसिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जरमन सिंह को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी जरमन ने यूपी के श्यामली क्षेत्र से हथियारों की लूट भी की थी। वहीं से पंजाब पुलिस को टिप्स मिली थी, आरोपी कोलायत के गुरुदवारे में छिपा हुआ है।

इस प्रकार बीकानेर पुलिस ने बडी सफलता प्राप्त करते हुए पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को मारने की साजिश रचने वाले तथा यूपी में एक सिपाही और होमगार्ड के जवान की हत्यारा के आरोपी जर्मन सिंह को पकड लिया।

इस मामले में पंजाब पुलिस ने भी आरोपी से पूछताछ के लिये बीकानेर में डेरा डाल रखा है।

फोटो-18बीकेएन पीएच-3