Loading Now

updates

विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजा

order

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बज्‍जू थाना पुलिस ने क्षेत्र की एक ढाणी में एक विवाहिता से जबरन दुष्‍कर्म करने के आरोपी के आरोपी छीला कश्‍मीर निवासी गोपाल सिंह राजपूत पुत्र भूर सिंह 38 को गिरफ़तार किया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा है।

थानाधिकारी राणीदान ने बताया कि आरोपी ने इस वर्ष 19 सितंबर को विवाहिता से दुष्‍कर्म किया था। इसके बाद से वह फरार था। इस संबंध में पीडिता ने पुलिस को दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि आरोपी 19 सितंबर की रात को मोटरसाइकिल पर उसकी ढाणी आया था। उसके पास मीट व शराब थी।

आरोपी ने उसके पति को नशीली दवा सुंघा कर बेहोश कर दिया था। बाद में पीडिता के साथ दुष्‍कर्म किया। जाते वक्‍त धमकी दी थी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा।

p-3 विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजा

अन्‍य अपराध समाचार

p-1 विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजा

Share this content:

You May Have Missed