Samachar Seva

Mission Patrkarita

ब्राह्मण समाज का दायित्व है कि वह सर्वसमाज को सही दिशा प्रदान करे – किशन जोशी

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र फाउंडेशन द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। विप्र फाउंडेशन बीकानेर के जिला अध्यक्ष किशन जोशी ने कहा कि ब्राह्मण समाज का दायित्व है कि वह सर्वसमाज को सही दिशा प्रदान करे। जोशी बुधवार को भगवान परशुराम जयंती पर विप्र फाउंडेशन बीकानेर द्वारा एम.एम. ग्राउंड स्थित परशुराम सर्किल पर आयोजित भव्य महाआरती के दौरान अपनी बात रख रहे थे।

जोशी ने सर्व समाज के लोगों से भगवान परशुराम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आव्‍हान किया। विफ़ा महिला जिलाध्यक्ष चंद्रकला आचार्य ने समाज की एकता पर बल देते हुए सामूहिक विकास का आह्वान किया। राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित ने घोषणा की कि आगामी 18 मई को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विप्र छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग शिविर आयोजित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और भविष्य निर्माण का अवसर प्राप्त होगा।

इससे पूर्व पं. विमल ओझा के आचार्यत्व में 11 पंडितों के सान्निध्य में आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विफ़ा राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित ने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

जन्मोत्सव कार्यक्रम में दीपक हर्ष, नारायण पारीक, राजकुमार जोशी, अमित व्यास, बालमुकुंद व्यास, नवनीत पारीक, सौरभ शर्मा, नरेश पुरोहित, प्रकाश उपाध्याय, सौरभ पारीक, कैलाश सारस्वत, रामस्वरूप हर्ष, जगदीश शर्मा, सुभाष पुरोहित, किशोर आचार्य, सुशील व्यास, रामरत्न पुरोहित, जुगल सेवग, चंद्रप्रकाश, गोकुल पारीक, एडवोकेट हेमंत शर्मा, कपिल शर्मा मौजूद रहे।

शहर में 500 से अधिक पक्षी जलपात्र वितरित किए

परशुराम जयंती पर विफ़ा युवा प्रकोष्ठ द्वारा पालसिया वितरण अभियान शुरू किया गया। इसके अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर 500 से अधिक पक्षी जलपात्र (पालसिया) वितरित किए गए।

युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पंकज पीपलवा ने बताया कि यह अभियान भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए संवेदनशीलता की दिशा में एक सार्थक पहल है।

आयोजन में अनुराधा आचार्य, लक्ष्मी कश्यप, ललिता हर्ष, पुष्पा आचार्य, पद्ममा आचार्य, रेणु देराश्री, ऋतु भादानी, मीनाक्षी किराड़ू, रजनी भादानी, मीनाक्षी कल्ला, यशवर्धनी, श्वेता, विजयश्री किराड़ू, टीना आचार्य, मनीषा, जयश्री, संतोष, गवरा आदि मौजूद रहीं।