Samachar Seva

Mission Patrkarita

बच्‍चों के पेट के कीड़ों के जीवन चक्र को तोड़ना जरूरी – डॉ. ऋचा

It is important to break the life cycle of stomach worms in children - Dr. Richa

बीकानेर, (समाचारसेवा)। बच्‍चों के पेट के कीड़ों के जीवन चक्र को तोड़ना जरूरी – डॉ. ऋचा, कृषि विज्ञान केन्द्र लूणकरणसर की डॉ. ऋचा पंत ने क्षेत्र के लोगों से आव्‍हान किया है कि वे  बच्चों के पेट में होने वाले कीड़ों के जीवन चक्र को तोड़ने के लिये बच्‍चों को अल्बेंडाजोल की एक गोली अवश्‍य खिलायें।

Dr. Richa Pant

Dr. Richa Pant

डॉ. ऋचा ने ग्रामीणें को बतायाकि एलबेंडाजाल की गोली खाने से बच्चों को कीड़ों के साथ खून की कमी से भी छुटकारा मिलेगा।

उन्‍होंने बताया कि बच्चों द्वारा लिया गया आहार कीड़ों के विकास में मदद करता है। इससे बच्चों को शारीरिक कमजोरी, शरीर में खून की कमी, चिड़चिड़ापन आदि समस्याएं होने लगती हैं। डॉ. ऋचा  ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत 30 अक्टूबरतक 0-19 आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं किशोरों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/एएनएम द्वारा कृमि निवारक अल्बेंडाजोल की गोली की मुफ्त खुराक दी जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि बच्चों के पेट में कीड़े होने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास ठीक से नहीं हो पाता है। इसका उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उनका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह होगा।

कृमि के फैलाव को निश्चित समयांतराल पर कृमि मुक्त (डिवार्मिंग) कर रोका जा सकता है। बड़े बच्चे ये गोली चबाकर खा सकते हैं, जबकि छोटे बच्चों को पानी के साथ देनी चाहिये।