Samachar Seva

Mission Patrkarita

पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत-नेपाल के हों सामुहिक प्रयास – जोशी

India-Nepal should make collective efforts for environmental protection – Joshi-1

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत-नेपाल के हों सामुहिक प्रयास – जोशी, हिन्दी-राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिये भारत व नेपाल के लोगों को सामुहिक प्रयास करने होंगे।

India-Nepal should make collective efforts for environmental protection – Joshi

India-Nepal should make collective efforts for environmental protection – Joshi

जोशी रविवार को काठमांडू में नया बाजार स्थित सीइए हाई स्कूल में पर्यावरण को बचाये रखने में स्वच्छता अभियान का महत्व विषय पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि आज जंगल बचाने की जरूरत है। पानी की बर्बादी रोकने, अधिकाधिक पेड़ लगाये तथा पेड़ो की सुरक्षा के लिए काम करने की आवश्‍यकता है। कार्यक्रम के दौरान जोशी ने मौजूद लोगों को सीइए द्वारा तैयार डस्टबिन वितरित किए।

कार्यक्रम में प्रभारी क्रिस्टल पाण्डे, नेपाल के मेरा सन्तोष पाण्डेय ,मोति गैह्रे,  मधु आचार्य , निशान राई, उमंग छेत्री एवं सुजाता थापा, भारत के विजय जोशी,  समाजशास्त्री आशा जोशी ,मोहनलाल जोशी आदि मौजूद रहे।