Samachar Seva

Mission Patrkarita

स्वतंत्रता दिवस 2024-विभिन्न स्थानों पर हुआ झंडारोहण

Independence Day Flag hoisting took place at various places

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को विभिन्न कार्यालयों में झंडारोहण किया गया। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने संभागीय आयुक्त कार्यालय, आवास तथा सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मौजूद रहे।

Independence Day Flag hoisting took place at various places2

कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कलेक्टर कार्यालय, आवास तथा नगर विकास न्यास में झंडारोहण किया। जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने सूचना केंद्र में ध्वजारोहण किया।

इस दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बृजेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक प्रियांशु आचार्य, परम नाथ सिद्ध सहित जनसंपर्क कार्यालय के विभिन्न कार्मिक मौजूद रहे।