Samachar Seva

Mission Patrkarita

प्रयागराज-जयपुर-प्रयागराज गाड़ी के बीकानेर तक के विस्‍तार का शुभारंभ

Inauguration of the extension of Prayagraj-Jaipur-Prayagraj train up to Bikaner

बीकानेर, (समाचार सेवा)। प्रयागराज–जयपुर–प्रयागराज गाड़ी के बीकानेर तक के विस्‍तार का शुभारंभ, प्रयागराज–जयपुर–प्रयागराज गाड़ी संख्या के बीकानेर तक विस्‍तार का शुभारंभ बुधवार 25 मई को बीकानेर में किया गया।

गाड़ी संख्या 04707 बीकानेर- जयपुर स्‍पेशल सुपरफास्‍ट एक्सप्रेस का बीकानेर के सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (वर्चुअली), बीकानेर (पश्चिम) के विधायक व शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने (वर्चुअली) तथा चूरू के सासंद राहुल कस्वां ने बुधवार सुबह 09 बजे हरी झण्डी दिखाकर किया।

इसी गाडी से सांसद चूरू राहुल कस्वां सादुलपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान अपने उद्घाटन संबोधन में सांसदों द्वारा बीकानेर मंडल पर हो रहे रेलवे के विकास के प्रयासों की प्रशंसा की तथा आने वाली समस्‍याओं के समाधान हल करने हेतु आश्‍वासन दिया।

इस अवसर पर श्रीमती सुशीला कंवर महापौर बीकानेर, राजीव श्रीवास्तव मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर, निर्मल कुमार शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) बीकानेर एवं एस.एस.चौहान, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्‍फ्रा) बीकानेर मंडल के शाखा अधिकारी, रेल कर्मचारीगण, प्रेस मीडिया, व जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।