Samachar Seva

Mission Patrkarita

कृषि कॉलेज श्रीगंगानगर में मशरूम कल्टीवेशन टेक्नोलॉजी यूनिट का उद्घाटन

Inauguration of Mushroom Cultivation Technology Unit at Agriculture College, Sri Ganganagar

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे ने बुधवार को कृषि महाविद्यालय श्रीगंगानगर में नव स्थापित एक्सपीरियंस लर्निंग यूनिट्स -फूड प्रोसेसिंग एवं मशरूम कल्टीवेशन टेक्नोलॉजी का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया।

महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. बी.एस. मीणा ने बताया कि कुल गुरु ने कृषि स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी.एस. आचार्य, डॉ रूप सिंह मीणा, अथिति व्याख्याता डॉ कोमल, राम वर्मा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।