Samachar Seva

Mission Patrkarita

सिन्धुसभा के बाल संस्कार शिविर  का शुभारंभ

Inauguration of Bal Sanskar Camp of Sindhusabha

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सिन्धुसभा के बाल संस्कार शिविर  का शुभारंभ, सिन्धुसभा की ओर से सिंधी बाल सँस्कार शिविर का शुभारंभ गुरुवार को अमरलाल मन्दिर रथखाना में हुआ। मुख्य अतिथि अमरलाल मन्दिर के सेवा प्रमुख दीपक आहूजा थे। 

महानगर अध्य्क्ष किशन सदारनगाणी ने बताया कि बाल संस्कार शिविर रथखाना कॉलोनी, पवनपुरी मुक्त प्रसाद धोबी तलाई सुदर्शन नगर, जय नारायण व्यास कालोनी आदि स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दौलत हरवानी  नगर अध्यक्ष राजेश केसवानी ,मानसिंह मान सिंह मामनानी, हसानन्द मंगवानी ने  किया।

लोक गायक सतीश रिझवानी ने   जेको चवंदो झूलेलाल तिनजा थिंदा बेड़ा पार भजन प्रस्तुत किया। सुरेश केसवानी, माया रिझवानी ने गीत-कविता सिखाई।