बीकानेर, (समाचार सेवा)। चोरी के दूसरे हफ्ते में ही पुलिस के हत्थे चढा फ्रिज़ चोर, श्रीडूंगरगढ थाना पुलिस ने श्रीडूंगरगढ के जलदाय विभाग कार्यालय से फ्रिज़ व लोहे का सामान चुराने के आरोपी युवक को गिरफतार किया है।
पकडा गया युवक 24 वर्षीय पीर मोहम्मद लुहार उर्फ पीरू पुत्र सलीम बांसवाडा मूल का है जो कि हाल श्रीडूंगरगढ के बिग्गा गांव में अब्दुला लुहार के घर रहता था।

In the second week of the theft, the police caught the fridge thief
थानाधिकारी ने बताया कि युवक पर आरोप है कि उसने 6 जून की सुबह जलदाय विभाग के कार्यालय से फ्रिज़ व सामान्य चुराया था।
विभाग के जेईएन प्रीतम सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह ने इस संबंध में रविवार 6 जून को एफआईआर दर्ज कराई थी।
















