Loading Now

updates

बीच रास्ते में किया युवती से रेप का प्रयास, कपडे फाडे, दांतों से काटा गाल

rape

बीकानेर, (samacharseva.in) बीच रास्ते में किया युवती से रेप का प्रयास, कपडे फाडे, दांतों से काटा गाल,जसरासर थाना क्षेत्र के कुकणिया बैरासर के बीच रास्‍ते में एक युवती से बलात्‍कार का प्रयास किया गया। आरोपी ने युवती को फैमिन से लौटते समय बीच रास्‍ते में पकडा, उसके कपडे फाड दिये।

युवती ने छुडवाने का प्रयास किया और दुष्‍कर्मी का विरोध किया तो आरोपी ने उसके गाल पर अपने दांतों से काट खाया। पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता की रिपोर्ट पर गांव बैरासर निवासी किशनाराम सांसी पुत्र अन्‍नाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीडिता के पिता के अनुसार उसकी पुत्री के संग यह वारदात गत माह 31 मई की सुबह को की गई। इस्‍तगासे के जरिये दर्ज कराये गए इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511, 323, 342 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल श्रवणराम को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed