Samachar Seva

Mission Patrkarita

रात के अंधरे में पडौसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास

bikaner me dushkarm ka prayas

बीकानेर, (samacharseva.in)। कोलायत थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से दुष्‍कर्म का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। पीडिता ने शुक्रवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसके ही वार्ड-7 में उसके ही पडौस में रहने वाले एक व्‍यक्ति ने गुरुवार की रात को साढे ग्‍यारह बजे उससे दुष्‍कर्म करने का प्रयास किया।

तीन बच्‍चों की मां पीडिता के अनुसार वह अपने घर में रात के समय में माचे पर सो रही थी। इसी दौरान रात के अंधेर में उसका पडौसी उसके घर में आ गया और उससे छेडछाड करने लगा। आरोपी ने दुष्‍कर्म करने का प्रया किया। थानाधिकारी विकास बिश्‍नोई ने बताया कि इस मामले में पीडिता के पडौसी कालूराम कुम्‍हार पुत्र पूनमचंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511, 450, 323 के तहत मामला दर्ज किया है।