बीकानेर, (samacharseva.in)। गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में डॉ.बी.आर. बिश्नोई ने फहराया तिरंगा, गर्वनमेंट लॉ कॉलेज में प्राचार्य डॉ. बी. आर. बिश्नोई ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बिश्नोई ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। समारोह में कॉलेज के अन्य शिक्षकगण व स्टाफ उपस्थित थे।
समारोह में डॉ. बिश्नाई ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के दिखाये मार्ग पर चलकर लोगों का भला व विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण साफ सुथरा हो इसके लिये पौध रौपण भी बेहद जरूरी है।
