Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में 401 सौ वर्ष की उम्र के मतदाता, होगा सम्‍मान

In Bikaner, voters of 401 hundred years of age will be respected copy

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिले में 401 सौ वर्ष की उम्र के मतदाता, होगा सम्‍मान, जिले में 401 सौ वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता है। इन सौ वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्‍मान किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि शतायु मतदाताओं के सम्मान का जिला स्तरीय समारोह जिला परिषद सभागार में शनिवार को प्रातः 11 बजे होगा।

इस दौरान बीकानेर पश्चिम की शतायु मतदाता हकीमन पत्नी करीम बख्श और बीकानेर पूर्व के नेनू सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भी ऐसे कार्यक्रम होंगे। साथ ही जो शतायु मतदाता कार्यक्रम स्थल पर नहीं आ सकते, उनका घर पहुंचकर सम्मान किया जाएगा।