Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने फहराया तिरंगा

Education Minister in Bikaner Dr. B. D. Kalla hoisted the tricolor

बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने फहराया तिरंगा, डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में बुधवार को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने ध्वजारोहण किया। डॉ. कल्‍ला ने परेड का निरीक्षण किया गया तथा मार्च पास्ट की सलामी भी ली।

परेड का नेतृत्व परेड कमांडर अरविंद विश्नोई ने किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने पर गर्व होना चाहिए। मुख्य समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं के प्रशस्ति पत्रों का वाचन किया गया।

समारोह में योग, मोटर साइकिल करतब, सामूहिक गीत का प्रदर्शन किया गया। समारोह में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, एडीएम (प्रशासन) बलदेव राम धोजक एडीएम सिटी अरुण प्रकाश शर्मा,

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., श्रीमती शिव कुमारी कल्ला, कन्हैयालाल कल्ला, महेंद्र कल्ला आदि मौजूद रहे। संचालन संजय पुरोहित, मंदाकिनी जोशी, ज्योति प्रकाश रंगा व रविंद्र हर्ष ने किया।