Loading Now

updates

पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना असंभव – डॉ. कल्‍ला

Imagination of life without plants is impossible - Dr. Kalla

बीकानेर, (समाचार सेवा) पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना असंभव – डॉ. कल्‍ला, शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना हमारे जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

शिक्षा मंत्री गुरुवार को  मुरलीधर व्यास नगर के सेक्टर चार के सार्वजनिक उद्यान में पौधारोपण अभियान की शुरूआत के अवसर पर कॉलोनीवासियों से बात कर रहे थे।

डॉ. कल्‍ला ने लोगों से आव्‍हान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास के क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा इनकी नियमित देखभाल करें। इस दौरान उन्‍होंने पहला पौधा लगाकर अभियान की शुरूआत की।

इस अवसर पर मकसूद अहमद, भैंरूरतन रंगा, नंद कुमार आचार्य, शिव शंकर उपाध्याय, मदन हर्ष, राजेश आचार्य, अविनाश आचार्य, मुकेश मारू, जितेंद्र जोशी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed