Samachar Seva

Mission Patrkarita

आईजी, एसपी की पत्रकारों से दो टूक

bikaner IG & SP

बीकानेर, (समाचार सेवा)। आईजी, एसपी की पत्रकारों से दो टूक, बीकानेर रेंज के आईजीपी ओमप्रकाश तथा जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने गुरुवार को सदर थाना परिसर हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दो टूक बात की।

दोनों अधिकारियों ने माना कि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्‍ला के रिश्‍तेदार के घर हुई चोरी की वारदात को अब तक ट्रेस नहीं किया जा सका है। इसके प्रयास जारी हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि शहर में हुई एक हत्‍या का मामला लगभग 12 घंटे में ही खोल दिया गया है जबकि अब तक एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई। उन्‍होंने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्‍या का कारण अवैध संबंध सामने आया है।

आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि दिल्‍ली व उदयपुर में गोल्‍ड लोने देने वाली कंपनियों के यहां हुई वारदात के बाद बीकानेर संभाग में सुरक्षा के कदम उठाये जा रहे हैं।

इस संबंध में गोल्‍ड लोन देने वाली स्‍थानीय कंपनियों व बैंकों के प्रतिनिधियों से भी वार्ता कर सुरक्षा इंतजाम पूरे करने को कहा।