Samachar Seva

Mission Patrkarita

तुलसी का पौधा चाहिये तो पहुंचों लालीबाई पार्क

If you want a Tulsi plant then go to Lalibai Park.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)तुलसी का पौधा चाहिये तो पहुंचों लालीबाई पार्क, यदि आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं तो शनिवार की दोपहर एक बजे लालीबाई पार्क के पास जिया भवन पहुंच जाईये।

यहां मूवी कलाकार उदय व्‍यास अपने मित्र राजकुमार झवर की याद में तुलसी के 501 पौधों का निशुल्‍क वितरण करेंगे। व्‍यास ने बताया कि पूर्व में माता-पिता की याद में तुलसी के पौधों का वितरण करते थे। इस बार अपने मित्र की याद में कर रहे हैं।

व्‍यास प्रति वर्ष कार्तिक मास मे निशुल्क तुलसी पौधों वितरण करते हैं। व्‍यास ने बताया कि सनातन धर्म में  माताएं बहने तुलसी पूजन करती हैं। ऐसे में जिन माता-बहनों को तुलसी के पौधे की आवश्यकता है वो शनिवार को शाम को 5:00 बजे लाली बाई पार्क के पास जिया भवन से प्राप्त कर सकते है।

उन्‍होंने बताया कि उनका यह आयोजन पिछले 4 साल से अनवरत जारी है। आगे भी जारी रहे ऐसी व्‍यवस्‍था की जा रही है।