Samachar Seva

Mission Patrkarita

सेना भर्ती में बीकानेर आए हो तो ये वीडियो जरूर देखो

If you have come to Bikaner in army recruitment then definitely watch this video

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सेना भर्ती में बीकानेर आए हो तो ये वीडियो जरूर देखो, स्वामी केशवानद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के स्टेडियम में 4 से 26 सितम्बर तक अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली आयोजित होगी।

रैली में दौड़ के लिए प्रवेश द्वारा रात्रि 01 बजे खुलेगा तथा प्रातः 6 बजे बंद कर दिया जाएगा। दौड़ प्रतिदिन देर रात 2 बजे शुरू होगी।

भर्ती कार्यालय झुंझुनूं के निदेशक अमित शर्मा ने बताया कि रैली में बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं के युवा भागीदारी निभाएंगे।

रैली स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रवेश एवं निकास, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, धर्मशाला, रेल बसेरा, भोजन, मेडिकल टीम सहित सभी तैयारियां की जा चुकी है।

सेना भर्ती रैली में दौरान वाहनों के ठहराव तथा यातायात से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

प्रतिभागियों सहित व्यवस्थाओं से जुडे प्रतिनिधियों के प्रवेश और निकासी की प्रभावी मॉनिटरिंग की गई है।