ऐसा करे तो नगर निगम बढा सकता है कमाई

If this is done, the municipal corporation can increase the income.
If this is done, the municipal corporation can increase the income.

बीकानेर, (समाचार सेवा) ऐसा करे तो नगर निगम बढा सकता है कमाई, आर्थिक समस्‍याओं से दो चार हो रहा नगर निगम बीकानेर प्रशासन यदि थोडा सा भी प्रयास करे तो उसकी कुछ आर्थिक समस्‍या कम हो सकती है।

इसके लिये नगर निगम को करना बस इतना ही है कि वह शहर में सर्वे करवाकर ऐसे व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठानों को चिन्हित करे जिन्‍होंने अब तक अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान का ट्रेड लाइसेंस अब तक नगर निगम से प्राप्‍त नहीं किया है।

निगम प्रशासन ऐसे व्‍यापारियों को उनकी सुविधानुसार ट्रेड लाइसेंस प्राप्‍त करने के तरीके बताकर अपनी आय बढा सकता है। जानकारों की माने तो बीकानेर शहर में बड़ी संख्या में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं।

यदि निगम अधिकारी इन प्रतिष्ठानों को चिन्‍हित करे तो इन प्रतिष्ठानों से ट्रेड लाइसेंस के रूप में प्रति वर्ष लाखों रुपए का राजस्व मिलना शुरू हो सकता है। निगम को इन ट्रेड लाइसेंस आबंटित करने और इनके हर साल नवीनीकरण होने से राजस्व मिलेगा और निगम अपनी आर्थिक समस्‍याओं को कुछ कम कर सकेगा।

कुछ मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार बीकानेर शहर में 15 हजार से अधिक ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं, जो ट्रेड लाइसेंस के लिये आवेदन कर सकते हैं। इसके लिये निगम प्रशासन को सर्वे करवाना होगा।

ऑफ लाइन ट्रेड लाइसेंस  

जानकारी के अनुसार निगम ने 200 से अधिक ऑफ लाइन ट्रेड लाइसेंस जारी किए हुए हैं। इन ट्रेड लाइसेंस से निगम को प्रति वर्ष लगभग छह लाख रुपए राजस्व प्राप्त हो रही है। जानकारी के अनुसार निगम प्रशासन को लगभग चार दर्जन से अधिक श्रेणियों की दुकानों -प्रतिष्ठानों से ट्रेड लाइसेंस के रूप में राजस्व मिल सकता है।