Samachar Seva

Mission Patrkarita

आईसीटी आधारित उपकरण कार्यशाला के पोस्टर का विमोचन

ICT Based Equipment Workshop Poster Released

बीकानेर, (samacharseva.in)।आईसीटी आधारित उपकरण कार्यशाला के पोस्टर का विमोचन, आईसीटी आधारित उपकरण कार्यशाला के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच.डी.चारण ने किया।

कार्यशाला का आयोजन बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय व युनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड़ टेक्नोलोजी बीकानेर के संगणक विज्ञान एवं अभियान्त्रिकी विभाग  द्वारा किया जा रहा है। इस दो दिवसीय प्रभावी शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के लिए होने वाली इस कार्यशाला के संयोजक संदीप कुमार ने बताया कि यह कार्यशाला फेकल्टी के सूचना और संचार की प्रौद्योगिकी की महत्वता के बारे में है। कार्यशाला संयोजक जय भास्कर ने बताया कि कार्यशाला के मुख्य वक्ता कमलेश पटेल निदेशक सीबीसी सेन्टर आरके युनिवर्सिटी गुजरात होंगे।