NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर निवासी आईएएस टॉपर आदित्य आचार्य का नागरिक अभिनंदन बुधवार 6 अगस्त को श्रीरामसर रोड स्थित धरणीधर रंगमंच पर किया जाएगा।
यह कार्यक्रम राजस्थान राज्य कर्मचारी बेरोजगार मजदूर महासंघ, मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ, प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ, सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ तथा सर्व समाज मित्र मंडल की ओर से आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों में शामिल बृजराज आचार्य, स्नेह प्रकाश, गोपाल पंवार व खुशनुद ने बताया कि बीकानेर मूल के युवा आदित्य आचार्य यूपीएससी परीक्षा में देशभर में 96वीं रैंक से पास होकर आईएएस चयनित हुए हैं।
















