Samachar Seva

Mission Patrkarita

मैने किसी का फोन टेप नहीं कराया – गहलोत

I did not tap anybody's phone – Gehlot

जयपुर, (samacharseva.in)। मैने किसी का फोन टेप नहीं कराया – गहलोत, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि परसों मीडिया में चली फोन टेपिंग की खबरें सरासर झूठी हैं। उन्‍होने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसी के फोन टेप नहीं कराया है।

गहलोत ने कहा कि इससे घटिया खबर क्‍या हो सकती है कि विधायकों के फोन टेप किए जा रहे है। नेशनल चैनल ने खूब चलाई यह खबर। उन्‍होंने कहा कि किसी भी एमएलए एमपी का फोन टेप नहीं हुआ है। यह सब षडयंत्र के पार्ट है।

कोई भी कंपनी मानसरोवर में काम नहीं कर रही फोन टेप की। मुझे कोई जानकारी भी नहीं है। गहलोत ने कहा कि मीडिया में ऐसी खबरें चल पडती है, ये दुर्भाग्‍य की बात है।