Samachar Seva

Mission Patrkarita

हम लंकेश हैं- दशहरा रैली 2022

I am Lankesh - Ravana's laughter echoed in Dussehra rally 2022

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। हम लंकेश हैं- दशहरा रैली 2022 में गूंजी रावण की हंसी, बीकानेर में दशहरा रैली मे इस बार भी रावण की दहाड़ व उसकी हंसी लोगों के बीच लोकप्रिय रही। के कुमार आहुजा ने रावण की भूमिका में जान फूंक दी। और भी पात्र रावण के वेश में थे।

बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से निकाली गई इस रैली के रास्‍ते में बच्‍चे रावण से हाथ मिलाते दिखे। बीकानेर में वर्ष 2022 की दशहरा रैली में रामसीता दरबार, हनुमानजी, रावण, राक्षस सहित विभिन्‍न झांकिया निकाली गई।

रैली में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद, सोने की लंका  की झांकी शामिल रही। यह रैली रानी बाजार होते हुए डॉ. करणीसिंह स्‍टेडियम पहुंची।