Samachar Seva

Mission Patrkarita

कलावती की हत्‍या का आरोपी पति गंगाबिशन गिरफ्तार

Husband Gangabishan, accused of killing Kalavati, arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) कलावती की हत्‍या का आरोपी पति गंगाबिशन गिरफ्तार, पूगल थाना पुलिस ने अपनी पत्‍नी 30 वर्षीय कलावती जाट की गला दबाकर हत्‍या करने के आरोपी पूगल में 10-300 डीओडीडी निवासी 33 वर्षीय गंगाबिशन जाट पुत्र मूलाराम को गिरफ्तार किया है।

मूलाराम पर आरोप है कि वह और उसका परिवार शादी के बाद से ही कलावती को तंग परेशान करते थे। थानाधिकारी विकास बिश्‍नोई ने बताया कि इस मामले में मृतका कलावती के चचेरे भाई 40 वर्षीय देवीलाल जाट पुत्र मंगलाराम ने गुरुवार 9 फरवरी को पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहिन कलावती की शादी वर्ष 2012 में गंगाबिशन से की गई थी।

शादी के बाद से ही आरोपी गंगाबिशन, ससुर मूलाराम, देवर तेजाराम तंग परेशान व मारपीट करते थे। उसने बताया कि बुधवार 8 फरवरी को रात 9 बजे उनको सूचना मिली थी कि कलावती को उसके पति गंगाबिशन व देवर तेजाराम ने पीटा व कलावती का गला दबाकर उसकी हत्‍या कर दी। मामले की जांच खाजूवाला सीओ विनोद कुमार को सौंपी गई थी।