Loading Now

updates

पति व अन्‍य पर धोखे से स्‍त्रीधन हड़पने का लगाया आरोप

Husband and others accused of fraudulently grabbing women's money

USHA JOSHI बीकानेर (समाचार सेवा) पति व अन्‍य पर धोखे से स्‍त्रीधन हड़पने का लगाया आरोप, सदर थाना पुलिस ने जरिये डाक से मिली रिपोर्ट के आधार पर दौसा में सिकराय तहसील के गांव कैलाई निवासी अखिलेश सिंह बांकावत पुत्र कुशल सिंह राजपूत सहित  तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर के तिलक नगर में गुरुद्वारे के पीछे तसिंग हाउस निवासी  श्रीमती आनंद कंवर पत्‍नी अखिलेश सिंह पुत्री योगेन्‍द्र सिंह राघव ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कोर्ट परिसर में 2 सितंबर 2022 को सुबह 10 एएम से 5 पीएम तक प्रार्थीनी के साथ षडयंत्रपूर्वक कूट प्रवचन करते हुए इकरारनामा करवाया ताकि उसकी तथा समस्‍त स्‍त्रीधन राशि मुल्जिमान को देनी ना पड़े।

इसके लिये मुल्जिमान द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक काम किया गया। पुलिस ने इस मामले में  दौसा निवासी अखिलेश सिंह के साथ जयपुर में झौटवाड़ा में नांगल रोड, 39 शंकर विहार निवासी आनंद सिंह तंवर पुत्र रिछपाल सिंह तथा जयपुर निवासी नरेन्‍द्र सिंह राजपूत के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed