Samachar Seva

Mission Patrkarita

मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष सोमवार को बीकानेर में

Human Rights Commission chairman in Bikaner on Monday

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष सोमवार को बीकानेर में, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास सोमवार, 5 सितम्बर को प्रातः 8 बजे जोधपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।

व्‍यास  नोखा के पुलिस थाना एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। व्यास सांय 7 बजे सार्दुलगंज स्थित लॉयन्स सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

वे सोमवार की रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे तथा मंगलवार, 6 सितम्बर को प्रातः 7 बजे बीकानेर से जयपुर रवाना होंगे।