Samachar Seva

Mission Patrkarita

ऑवर फॉर नेशन टीम ने दो घंटे में चकाचक किया वैष्णो देवी मंदिर

Hour for Nation team dazzled Vaishno Devi temple in two hours.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  ऑवर फॉर नेशन टीम ने दो घंटे में चकाचक किया वैष्णो देवी मंदिर, टीम ऑवर फॉर नेशन ने अपने सफाई अभियान के तहत रविवार 14 जनवरी को अमरसिंहपुरा स्थित माता वैष्‍णोदेवी के मंदिर को दो घंटे में चकाचक कर दिया।

टीम को इस कार्य में बीकानेर पश्चिम के विधायक हिन्‍दूवादी नेता जेठानंद व्‍यास का भी सहयोग मिला। अभियान के तहत रविवार को सफाई कार्य में विधायक जेठानंद व्यास सहित सीए सुधीश शर्मा, सीए वसीम राजा, डॉ. विशाल मलिक, डॉ. शालिनी, डॉ. सुमंत व्यास,

डॉ. अतुल गोस्वामी, सुशील यादव, हिमांशु शर्मा, सारिका, इन्दर सिंह, दीपा सिंह, एक्सिस बैंक मैनेजर गुरमोहन सेठी, मोहम्‍मद हसन, वंदना शर्मा, राकेश गुज्जर, कपिला शर्मा, आदित्य बिहानी, भवानीसिंह राजपुरोहित, अरविन्द चौधरी, राजू ड्रेसर, शनिला खान, मानक व्यास तथा कर्मचारी नेता रमेश उपाध्याय शामिल रहे।

शिव तलाई से काई व कीचड़ निकाला

अभियान में टीम ने मंदिर परिसर के अंदर एवं बाहर जम कर सफाई की। मंदिर के चारो और गली से कचरा हटाया। नाली व टंकी की सफाई की।

ऑवर फॉर नेशन टीम ने दो घंटे में चकाचक किया वैष्णो देवी मंदिर

ऑवर फॉर नेशन टीम ने दो घंटे में चकाचक किया वैष्णो देवी मंदिर

मंदिर परिक्रमा को साबुन से धो कर पोछा लगाया। मंदिर के अंदर बने शिव तलाई से काई व कीचड़ निकाल कर एकदम चकाचक कर दिया। लगभग आधी ट्राली कचरा छोटे से मंदिर परिसर से निकाला गया।

केबिनेट मंत्री गोदारा भी जुड़ेंगे टीम में

राजस्थान के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा भी टीम ऑवर फॉर नेशन के साथ सफाई अभियान में शामिल होने की मंशा जता चुके हैं। गोदारा लगातार टीम के सम्पर्क में हैं।

बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास लगभग 5 वर्षो से टीम ऑवर फॉर नेशन से जुड़े हैं। वे टीम की गतिविधियों से भलीभांति परिचित है।