समाजसेवी ब्रजगोपाल जोशी एवं जनमेजय व्यास का सम्मान किया

Honored social worker Brajgopal Joshi and Janmejay Vyas
Honored social worker Brajgopal Joshi and Janmejay Vyas

बीकानेर, (समाचारसेवा)। समाजसेवी ब्रजगोपाल जोशी एवं जनमेजय व्यास का सम्मान किया, जयनारायण व्यामस कॉलोनी के जीजी बाबूजी निकुंज परिसर में सोमवार को सखा संगम की ओर से आयोजित समारोह में समाजसेवी ब्रजगोपाल जोशी तथा जनमेजय व्यास का सम्मान किया गया।

समारोह में सखा संगम के अध्यक्ष एन. डी. रंगा ने कहा कि समाजसेवी ब्रजगोपाल जोशी और जन्मेजय व्यास की सामाजिक सेवाओं का सम्मान होना गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि हमें समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए  समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में सम्मानित जनमेजय व्यास ने कहा कि आज मानव प्रेम और परस्पर सहयोग की भावना का प्रसार होना चाहिए।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक एवं संस्कृतिकर्मी चंद्रशेखर जोशी ने अपनी पुस्तक “एक सन्ध्या सखा सागर में” की रचनाएं प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में  मेधातिथि जोशी, खूमराज पंवार, भगवान दास पड़िहार शशिशेखर जोशी, केदारनाथ जोशी, शशांकशेखर, यदुनंदन पुरोहित, पूर्णेंदुशेखर, सुभाष जोशी,

गिरिराज जोशी, ध्रुवशेखर जोशी, अशफ़ाक कादरी, राजाराम स्वर्णकार  ने भी विचार रखे ।