Samachar Seva

Mission Patrkarita

नव चयनित सीए अभिषेक सेवग का किया सम्‍मान

Honored newly selected CA Abhishek Sevag

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) नव चयनित सीए अभिषेक सेवग का किया सम्‍मान, चार्टेड एकाउंटेंट (सीए) परीक्षा परिणाम में आल इंडिया में 41वी रेंक प्राप्त करने वाले बीकानेर निवासी अभिषेक सेवग का  गुरुवार को कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से अभिनंदन किया गया। समारोह में शामिल अति‍थियों ने सीए अभिषेक सेवग को शाल, माला श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में फाउंडेशन की निदेशक कामिनी विमल भोजक, समाजसेवी आर. के. शर्मा, दुर्गादत भोजक, पुरषोत्तम सेवक, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नितिन वत्सस, भवरलाल सेवग, प्रहलाद दास सेवग, युवा अध्यक्ष धनेश सेवग, सुनीता शर्मा, भारती शर्मा, इस्मिता, जया, राहुल, पार्थ, गुनगुन शामिल आदि गणमान्‍य जन शामिल रहे।

समारोह में वक्‍ताओं ने कहा कि अभिषेक सेवग की सफलता ने बीकानेर का जो डंका पूरे भारत में बजाया है, वो प्रशंसनीय है।