Samachar Seva

Mission Patrkarita

टाउन हॉल में गूंजे अभिनेत्री नूतन पर फिल्माये हिट गीत

Hit song picturized on actress Nutan buzzed in town hall

बीकानेर, (समाचारसेवा)। टाउन हॉल में गूंजे अभिनेत्री नूतन पर फिल्माये हिट गीत, ‘नूतन एक संगीत यात्रा’ फिल्मी गीतों का कार्यक्रम रविवार रात टाउन हॉल में आयोजित किया गया।

जनता सेवा समिति व अप्रतिम क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भोपाल निवासी गायिका पूर्वी ने अभिनेत्री नूतन पर फिल्माये गए हिट गीत अपनी आवाज में पेश किए।

मुख्य अतिथि सीए माणक कोचर, विशिष्ट अतिथि एमजीएस विवि की डॉ. मेघना शर्मा व कार्यक्रम अध्यक्ष एडीआरएम निर्मल कुमार शर्मा ने कलाकारों की पेशकश की सराहना की तथा कलाकारों का माल्यार्पण कर मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया।

समारोह में एन. डी. रंगा, रामदेव अग्रवाल, राजेंद्र जोशी, भरत प्रकाश श्रीमाली, राधाकृष्ण सोनी,  शिवाजी आहूजा एवं सुशील यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अप्रतिम क्लब के अध्यक्ष मुनीन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि समारोह में स्थानीय कलाकारों एम. रफीक कादरी, अहमद हारून कादरी, सुरेश मदान, मेघराज नागल, जवाहर जोशी, दलजीत सिंह, डॉ. सुरेंद्र नाथ, महेश खत्री, राजेश कुमार पाण्डे, पवनकुमार सोनी,

देवेंद्र सिंह, के.के. सोनी, गोपीका सोनी, गोपा मंडल, डॉ. पुनीत खत्री, महेश कुकरेजा, प्रवीण कुमार शर्मा, ललित शर्मा, ललित दुबे आदि ने भी दिवंगत अभिनेत्री नूतन पर पिक्चाराइज किए गए फिल्मी गीतों को पेश किया। संचालन हेम आहूजा ने किया।