Samachar Seva

Mission Patrkarita

खाजूवाला बोर्डर पर 11 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद  

Heroin worth Rs 11 crore recovered at Khajuwala border

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। खाजूवाला बोर्डर पर 11 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद .सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ द्वारा बुधवार को किए गए सर्च अभियान के दौरान गई  अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमत 11 करोड़ रुपये की 2 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। ज्ञात रहे बीएसएफ ने मंगलवार एक अक्टूबर को भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्थित सीमा चौकी नीलकंठ के इलाके में एक ड्रोन भी बरामद किया था।

पड़ौसी देश की इन्‍ही नापाक हरकतों को ध्‍यान में रखते हुए बीएसएफ बीकानेर के उप महानिरीक्षक अजय लूथरा के दिशानिर्देश तथा उपमहानिरीक्षक (सामान्य) विदुर भारद्वाज के द्वारा आसूचनाओं का विश्लेषणके अनुसार 114 वीं  वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट महेंद्र सिंह, कार्मिकों और फील्ड सामान्य शाखा के निरीक्षक तारा चंद यादव और उसकी टीम द्वारा बुधवार को सर्च अभियान चलाया गया था।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस थाना खाजूवाला को दी गई। पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। बीएसएफ की इस उपलब्धि पर सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय जोधपुर के महानिरीक्षक एम एल गर्ग ने 114 वीं  वाहिनी के कार्मिकों एवं फील्ड जी टीम, सामान्य शाखा के कार्मिकों को बधाई दी है।