Loading Now

updates

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे डेढ लाख रुपये

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे डेढ लाख रुपये

बीकानेर, (samacharseva.in)विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे डेढ लाख रुपये, कोटगेट थाना पुलिस ने एक युवक को अच्‍छी तनख्‍वाह पर दुबई भेजने का झांसा देकर डेढ लाख रुपये ठगने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीकानेर में डीडू सिपाहियान मोहल्‍ला में नई मस्जिद के पास के निवासी इमरान खान नाई पुत्र निसार अहमद ने गुरुवार को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बीकानेर निवासी याकूब, चूरू जिले में फतेहपुर शेखावती निवासी दीन मोहम्‍मद, इरशाद अंसारी, कमला देवी, शाहनवाज अंसारी तथा हाजी गुलाम रब्‍बानी ने उसे अच्‍छी तनख्‍वाह पर दुबई व सऊदी अरब भेनज के नाम पर धोखे से एक लाख 50 हजार रुपये ठग लिये।

थानाधिकारी ने बताया कि अदालती इस्‍तगासे से दर्ज इस मामले की जांच एएसआई गिरधारीलाल को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed