Samachar Seva

Mission Patrkarita

हल्दीराम एजुकेशनल सोसायटी ने स्कूलों के लिए उपलब्ध करवाए फर्नीचर

Haldiram Educational Society provided furniture for schools

बीकानेर, (समाचार सेवा) हल्दीराम एजुकेशनल सोसायटी ने स्कूलों के लिए उपलब्ध करवाए फर्नीचर, हल्दीराम एजुकेशन सोसायटी ने शहर के 4 राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में फर्नीचर उपलब्‍ध कराये हैं।

मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बुधवार को आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने शहर के चारों अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के प्राचार्यों को फर्नीचर उपलब्ध करवाने संबंधी पत्र सौंपे।

इस अवसर पर डॉ. कल्‍ला ने कहा कि हल्दीराम परिवार भामाशाहों का परिवार है। समारोह में कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने हल्दीराम एजुकेशनल सोसायटी के सहयोग को अनुकरणीय बताया।

समारोह में हल्दीराम एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोहर लाल अग्रवाल, बीकाजी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन शिवरतन अग्रवाल, शिक्षा निदेशक कानाराम, हल्दीराम एजुकेशनल सोसायटी के प्रतिनिधि रमेश कुमार अग्रवाल तथा विद्यालय की प्राचार्य आमीना फातिमा ने भी विचार रखे।