USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। आदतन परचून चोर राहुल, मोहम्मद व अख्तर गिरफ्तार, लूणकरनसर थाना पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण में तीन आदतन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक ही दुकानदार के घर तीन बार चोरी की।
बाकी चोरों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए चोरों में लूणकरनसर में वार्ड 35 निवासी 19 वर्षीय राहुल गंगपरिया पुत्र हीरालाल कुम्हार, वार्ड नंबर 32 चक 277 आरडी निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद तेली पुत्र फारूक मोहम्मद तथा कुम्हारों का मोहल्ला निवासी अख्तर हुसैन तेली उर्फ अमजद पुत्र लाल मोहम्मद के नाम शामिल है।
आरोपी चोरों ने लूणकरनसर में वार्ड 26 निवासी 55 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार राखेचा पुत्र डालचंद के घर पर रखा दुकान का परचून का चुराया था।
परिवादी सुरेन्द्र कुमार की पुलिस को 13 अक्टूबर को सौंपी रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने 11 अक्टूबर, 2 अक्टूबर तथा 28 सितंबर की रात को उसके घर से 40 किलो काजू, मिल्क पाउडर के सैकड़ों डब्बे आदि सामान चुरा ले गए।
परिवादी ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात को डेढ़ बजे चोर जब सामान चुरा कर भाग रहे थे तो उनका पीछा किया गया। चोर मौके पर अपनी बाइक छोड़कर भाग गए थे। मामले की जांच हैड कांस्टेबल घीसू सिंह को दी गई।
इस मामले में थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह, हैड कांस्टेबल घीसू सिंह, कांस्टेबल ओम प्रकाश, विकास कुमार व रामपाल की सक्रिय भूमिका रही।

Habitual grocery thieves Rahul, Mohammad and Akhtar arrested
















