Loading Now

updates

गुमान सिंह राजपूत गिरफ्तार, देशी पिस्‍टल व दो जिन्‍दा कारतूस जप्‍त

Guman Singh Rajput arrested, indigenous pistol and two live cartridges seized

बीकानेर, (samacharseva.in)। गुमान सिंह राजपूत गिरफ्तार, देशी पिस्‍टल व दो जिन्‍दा कारतूस जप्‍त, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर में गुमानसिंह राजपूत को जयपुर रोड पर वैष्‍णोंधाम के पास से एक बिना लाइसेंस की देशी पिस्‍टल व दो जिन्‍दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

g-raj-300x181 गुमान सिंह राजपूत गिरफ्तार, देशी पिस्‍टल व दो जिन्‍दा कारतूस जप्‍त
Guman Singh Rajput

थानाधिकारी राणीदान ने बताया कि मुखबिर से प्राप्‍त सूचना के आधार पर बुधवार को जयपुर रोड पर वैष्‍णोधाम से थोडा आगे मेन रोड पर आरोपी चूरू मूल का हाल बीकानेर में वैष्‍णोधाम मंदिर के न्‍यू मातेश्‍वरी कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय गुमान सिंह राजपूत पुत्र शैतान सिंह राजूपू को एक देशी पिस्‍टल जिसकी मैग्‍जीन में दो जिन्‍दा कारतूस थे गिरफ्तार कर लिया। उन्‍होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्‍स एक्‍ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई बनवारी लाल को सौंपी गई है। गुमान सिंह को पकडने वाली पुलिस टीम में सीआई राणीदान, कांस्‍टेबल सवाईसिंह, रघुवीर दान, अमित कुमार, सूर्यप्रकाश व अमित शामिल रहे।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com

Share this content:

You May Have Missed